पाकुड़, अप्रैल 10 -- सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित प्रधान टोला गांव के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा। पिछले चार दिनों से लापता 28 वर्षीय कान्हु किस्कू का शव अंततः शहरकोल स्थित एक खदान से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, कान्हु किस्कू बीते सोमवार को शहरकोल फुटबॉल मैदान में मैच देखने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसी बीच कुछ स्थानीय बच्चों ने जानकारी दी थी कि कान्हु को अंतिम बार खदान की दिशा में जाते देखा गया था, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी।शुक्रवार सुबह शहरकोल स्थित खदान के समीप से गुजर रहे ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.