सोनभद्र, फरवरी 6 -- बीना।हिंदुस्तान संवाद एनसीएल बीना परियोजना की प्रतिबंधित खदान क्षेत्र मे घुस कर ग्रामीणों ने शुक्रवार कोओबी का कार्य ठप कराया। चेन्नई राधा कंपनी मे रोजगार की मांग कों लेकर कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन की अगुवाई मे दर्जनों ग्रामीण खदान का हॉल रोड जाम कर धरने पर बैठ गए।सूचना मिलने पर पहुंचे बीना परियोजना प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी जिसने आक्रोशित लोगों कों समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नही थे। ओबी कंपनी के प्रथम पाली के मजदूर शाम तक खदान मे फंसे रहे। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक संविदा मजदूरों की जगह भरी जा चुकी है। कम्पनी समायोजन करने की स्थिति मे नही है बाद में पुलिस ने जाम हटवाकर कड़ी चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.