बांदा, जून 19 -- बांदा। मौरंग खदान में काम करने को लेकर पड़ोसी रिश्तेदारों के बीच डंडे व जमकर पत्थर चले। घटना में मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। हमीरपुर के कांशीराम कालोनी निवासी राकेश व उसके परिजन मटौंध थाने के भूरागढ़ बाईपास के पास रहकर मौरंग खदान में काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनके पड़ोसी रिश्तेदार आकाश व विकास से विवाद हो गया। घायल राकेश ने बताया कि पड़ोसी रिश्तेदारों का कहना था कि उनकी खदान में वह भी साथ काम करें। उनके साथ मजदूरी करने से मना करने पर आठ लोगों ने डंडे व पत्थरों से हमला किया। जिसमें वह और उसकी 27 वर्षीय बहन निशा उसके 37 वर्षीय पति वरूण, 22 वर्षीय बहन उषा, 25 वर्षीय भाभी नेहा व 60 वर्षीय मां बुधलिया घायल हो गए। इसमें निशा व वरूण...