कोडरमा, मार्च 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गांव स्थित एक बंद पड़ी खदान में डूबी महिला की तलाश के लिए रविवार को पटना से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खदान में अत्यधिक पानी भरा होने तथा उसकी गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त महिला खदान के समीप कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी से भरी खदान में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन खदान की गहराई और पानी की अधिकता के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.