धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। गर्मी के मद्देनजर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने जल संरक्षण व प्रबंधन की समस्या को जनहित में रखते हुए विधानसभा में उठाया। विधायक ने कहा कि बाघमारा पूर्ण रूप से खनन प्रभावित क्षेत्र हैं। खनन प्रभावित क्षेत्र होने के कारण खदान में समुचित जल भंडारण है। जबतक जल जीवन मिशन परियोजना पूरी नहीं होती हैं तब तक नागरिकों को जल की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए तत्काल कोयला खदानों से जल प्रबंधन कर आपूर्ति की जाए। विधायक के जनहित से जुड़े प्रश्नों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.