धनबाद, अप्रैल 14 -- बाघमारा में बीसीसीएल के दो जीएम पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों को लेकर बीसीसीएल सीएमडी और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कोयला भवन में हुई। बैठक में तय किया गया कि खदानों के निरीक्षण के दौरान प्रत्येक क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ सीआईएसएफ की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) मौजूद रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सोमवार को कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आईजी प्रबोध चंद्र एवं डीआईजी जेके तिवारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें हाल के घटनाक्रमों के संदर्भ में सीआईएसएफ की भूमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.