चतरा, सितम्बर 27 -- खदानों के गोद में बैठा कोयले की संकट से जूझता एनटीपीसी का प्लांट, उत्पादन में एक हजार मेगावाट कम खदानों के गोद में बैठा कोयले की संकट से जूझता एनटीपीसी का प्लांट, उत्पादन में एक हजार मेगावाट कम बिनय कुमार सिन्हा टंडवा निज प्रतिनिधि एनटीपीसी के दो कोल खदान और सीसीएल की तीन खदान 8 से 10 किमी के दायरे में रहने के बावजूद एनटीपीसी के नोर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट कोयले के लिए तरस रही है। हालत यह है कि जिस पावर प्लांट से 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रही थी वह घटकर लगभग 1000 मेगावाट उत्पादन हो गयी। यह भयावह तस्वीर पिछले दस दिनों से बरकरार है। बताया गया कि एनटीपीसी के केरेडारी और चट्टीबारियातू माइंस और सीसीएल के मगध, आमरपाली चंद्रगुप्त से नक्काश, ओसेल, पीएनएम समेत आधा दर्जन ट्रांसपोर्टिग कंपनियां नोर्थ कर्णपुरा प्लांट के लिए हर ...