लखनऊ, मार्च 26 -- मदेयगंज थाने से करीब 500 मीटर दूर खदरा के दीनदयालनगर में बुधवार देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल को चाकू मार कर 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बंधा रोड की ओर भाग निकले। पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। घायल हर्ष का बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। सीसी फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दीनदयाल नगर निवासी शराब कारोबारी मनीष जायसवाल और उनके परिवार की ऐशबाग, चारबाग, लाटूश रोड, मड़ियांव समेत शहर के कई अन्य इलाकों में 11 दुकानें हैं। घर पर ही उन्होंने ऑफिस बना रखा है, जहां दुकानों का स्टॉक मेनटेन करने के लिए अकाउंटेंट बैठता है। व्यवसाय से संबंधित अन्य कार्य भी यहीं होते हैं। दुकानों के कलेक्शन का क...