लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। खदरा दीनदयाल नगर में बुधवार देर रात दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल को चाकू मार कर 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बंधा रोड की ओर भाग निकले। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घायल हर्ष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दीनदयाल नगर निवासी आरके जायसवाल शराब कारोबारी हैं। उनकी आठ से 10 शराब की दुकानें हैं। उनकी दुकानों के कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल बुधवार देर रात बाइक से लौट रहे थे। आरके जायसवाल के मुताबिक हर्ष के बैग में सभी दुकानों की कलेक्शन का करीब आठ से 10 लाख रुपया बैग में था। रोजाना की तरह वह आ रहा था। घर से 100 मीटर पहले पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.