खत शिलगांव की ध्यांटूडियों ने महासू देवता को अर्पित की एक किलो चांदी की देव डोरिया
विकासनगर, जून 5 -- जौनसार-बावर क्षेत्र में महासू देवता के प्रति लोगों की अटूट आस्था और गहरी श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। खत शिलगांव के देऊ गांव की करीब 250 विवाहित और अविवाहित बेटियों (ध्यांटूडियों) ने सामूहिक प्रयास से एक किलो चांदी से निर्मित भव्य देव डोरिया अपने आराध्य महासू देवता को अर्पित की। भंजरा (पंचरा) गांव स्थित महासू देवता मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में देऊ गांव की महिलाओं और ध्यांटूडियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देऊ गांव की बेटियों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित कर विशेष रूप से चांदी की देव डोरिया तैयार करवाई। मंदिर पहुंचने पर ध्यांटूडियों का मंदिर समिति द्वारा फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। देव डोरिया अर्पित करने के बाद सभी महिलाओं ने महासू देवता के दर्शन कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.