लखनऊ, मई 19 -- खत्री सभा संरक्षक एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को उत्तर प्रदेश का उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर खत्री सभा ने उन्हें बधाई दी और स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल कृष्ण मल्होत्रा, महानगर अध्यक्ष शंभूनाथ कपूर, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री सीए विजय खन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कपूर, शोभित मल्होत्रा, ऋषि कपूर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...