खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह आज, अनूप जलोटा होंगे खास मेहमान
बरेली, सितम्बर 28 -- समस्त खत्री महासभा (ऑल इंडिया) की ओर से खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह रविवार को होटल रमाडा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिल्ली के पद्मश्री एवं पद्मविभूषण डॉ. अशोक सेठ और सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनुपम कपूर को खत्री जाति रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने बताया कि संगठन 14 राज्यों के करीब 100 शहरों में समाजसेवा कर रहा है। प्रेसवार्ता में संयोजक सौरभ मेहरोत्रा, सहसंयोजक विशाल मेहरोत्रा, अनंत अरोड़ा, किशोर सेठ, सौरभ मेहरोत्रा, हरि कपूर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.