अल्मोड़ा, मई 1 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मां मलवटी देवी माता प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में पांरपरिक वेश-भूषा में सज धज महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा मल्ली खत्याड़ी से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान तिनारा, लोअर मालरोड, न्यू इंद्रा कॉलोनी होते हुए सिमकनी मैदान पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा दोबारा मंदिर परिसर पहुंच। मंदिर में पुरोहित पंडित विजय जोशी समेत अन्य आचार्यों ने विधि-विधान से कलश की स्थापना कराई और मां मलवटी माता, भगवान गणेश, गोल्ज्यू महाराज, नरसिंह देवता और कलूवा देव की मूर्तियां स्थापित की गई। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हवालबाग आनंद कनवाल ने बताया कि आज मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.