नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजलाल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) को खत्म करने या तर्कसंगत बनाने की मांग करते हुए कहा कि यह परीक्षा सिविल सेवाओं में विविधता के रास्ते में बाधा बन रही है। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए बृजलाल ने कहा कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 24 तारीख को होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा के दो प्रश्नपत्र-सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-1 (जीएस-1) और सीसैट प्रश्नपत्र-2 (जीएस-2) होते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-1 में 200 अंक के 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.66 अंक की निगेटिव मार्किंग प्रणाली लागू होती है। वहीं सीसैट में 200 अंक के 80 प्रश्न होते हैं, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.833 अंक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.