नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के बाद से ही चर्चा में है। फारस की खाड़ी में स्थित यह जलमार्ग दुनिया के कई देशों के लिए ईंधन आपूर्ति का लाइफलाइन माना जाता है। हालांकि फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ही यहां से जहाजों की आवाजाही ठप है। बीते मार्च महीने में इससे कई देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया। दूसरी तरफ अब ईरान इस ओर अपनी पकड़ और टाइट करने की तैयारी में है। इससे इस जलमार्ग को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। ईरान और ओमान के बीच स्थित यह संकरा समुद्री रास्ता दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी सप्लाई का मुख्य मार्ग है। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या नए तेल पाइपलाइन और वैकल्पिक रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का विकल्प बन सकते हैं? या आने वाले समय में भी यह संभव ...