नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- Donald Trump: पश्चिम एशिया के संकट को धीरे-धीरे खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। दोनों ही पक्षों की तरफ से अब इस लड़ाई को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने सीजफायर करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को प्रस्ताव दिया है। हालांकि मुख्य रूप से तीन मुद्दों के ऊपर बात फंसी हुई है। इस नए प्रस्ताव में ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आगे के लिए टालने की बात कही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों इस्लाबाद की यात्रा पर आए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस प्रस्ताव को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा था। इस प्रस्ताव के जरिए ईरान का मुख्य उद्देश्य होर्मुज को खोलना और अमेरिका की नाकेबंदी को दूर करना है। क्योंकि अमेरिका इस मोर्चाबंदी को ज्यादा समय तक लग...