मॉस्को, सितम्बर 3 -- रूस और यूक्रेन के बीच लंबे संघर्ष के बीच मॉस्को से एक बार फिर शांति की संभावना का संकेत मिला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच बढ़ती शत्रुता के बावजूद मॉस्को और कीव के बीच शांति समझौते की संभावना मौजूद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने के पक्ष में है। पुतिन का यह बयान पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र के दौरान आया। मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रूस उन सभी पक्षों का आभारी है जो इस मुद्दे को सुलझाने में योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई संभावना है? और खुद ही जवाब दिया- मेरी राय में, हां, संभावना है।अमेरिकी प्रशासन से संपर्क जारी इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के साथ रूस के संपर्क जारी हैं। उन्हों...