नई दिल्ली, मार्च 17 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के कारोबार से जुड़ी एक अहम खबर है। दरअसल, टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने मंगलवार को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के अपने साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब नीलाचल इस्पात का वजूद खत्म हो जाएगा। बता दें कि टाटा स्टील ने चार जुलाई 2022 को ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का अधिग्रहण अपनी पूर्व सब्सिडयरी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) के माध्यम से 12,100 करोड़ रुपये में पूरा किया था। नीलाचल का मुख्यालय ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में है। यह भी पढ़ें- इस चर्चित शेयर पर ब्रोकरेज सतर्क, निवेशकों को मिली पोर्टफोलियो से बेचने की सलाह टाटा स्टील ने शेयर बाजार को बताया कि इस विलय से उसकी परिचालन दक्षता और कारोबारी तालमेल बेहतर होगी। वित्तीय प्रबंधकीय एवं तकनीकी संसाधनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.