मऊ, मार्च 12 -- मऊ, संवाददाता। 18 फरवरी को शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाओं का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल कृषि तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 1754 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1625 ने परीक्षा दी। जबकि 129 ने कड़ाई से परीक्षा छोड़ दी। गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें 277 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 206 बालक और 71 बालिका रहीं। इनमें 269 ने परीक्षा दी, जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें 199 बालक तो 70 बालिकाओं ने परीक्षा दी। उधर, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1477 के सापेक्ष 1356 ने परीक्षा दी। जबकि कड़ाई होने से 121 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 343 बालक और 1013 बालिकाओं ने परीक्षा दी...