नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारतीय टीम को लगातार 6 मैच गंवाने के बाद आखिरकार जीत नसीब हुई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम काफी बदलाव के साथ उतरी थी और ज्यादातर खिलाड़ी युवा थे। वैभव सूर्यवंशी ने वापसी पर दमदार पारी खेली, वहीं मयंक यादव और प्रिंस यादव ने अपनी धारदार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। तेज गेंदबाज मयंक को कसी हुई गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यहां हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस मैच में अहम भूमिका निभाई।मयंक यादव की दमदार वापसी तेज गेंदबाज मयंक यादव 2024 क...