नवादा, फरवरी 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रमजान मुबारक का चांद बुधवार की शाम को नजर आ गया। चांद की पुष्टि होने पर लोगों ने एक दूसरे को पाक महीने के शुरू होने पर मुबारकबाद दी। इसके साथ ही पहला रोजा गुरुवार से शुरू हो जाएगा। जिले भर में शाम से ही लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। चांद की पुष्टि होने की खबर के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को पाक महीने के शुरू होने की सूचना फोन या सोशल मीडिया से देते हुए मुबारकबाद दी। कुछ ऐसा नजारा जिले भर में दिखाई दिया। बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सह मौलाना मो.जहांगीर आलम महजूरुल कादरी ने बुधवार को चांद होने की पुष्टि की तथा बताया कि इसके साथ ही गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। उन्होंने रहमत, बरकत और मगफिरत का पवित्र महीना रमजान के शुरू हो जाने पर हर्ष जताया है और सभी को बधाई दी है।...