लातेहार, मार्च 17 -- लातेहार। गुलाब बाग डुरूआ स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर खत्म तरावीह का रूहानी कार्यक्रम अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत कर कुरआन-ए-करीम की तिलावत सुनी। तरावीह में मुकम्मल कुरआन-ए-पाक सुनाने की सआदत हाफिज मुनीर साहब को प्राप्त हुई। पूरे रमज़ान के दौरान उनकी तिलावत ने नमाज़ियों को खासा प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद का माहौल पूरी तरह इबादत और रूहानियत से सराबोर रहा। मौके पर हज़रत कारी जियाउद्दीन शमसी, मौलाना जमाल एवं इमाम हकीम साहब ने रमज़ान की फज़ीलत, कुरआन की अहमियत और नेक रास्ते पर चलने की जरूरत पर प्रकाश डाला। साथ ही आपसी भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई। अंत में देश में शांति, तरक्की और उम्मत की भलाई के लिए विशेष दुआ की ग...