फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर के विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों को आधुनिक अध्ययन सुविधा देने के उद्देश्य से बनाई गई सेक्टर-12 टाउन पार्क की ई-लाइब्रेरी उद्घाटन के पांच महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई इस हाईटेक लाइब्रेरी का भवन पूरी तरह तैयार है, लेकिन संचालन की जिम्मेदारी तय नहीं होने से यह अब तक यह ताले में बंद है, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टाउन पार्क लगभग 43 एकड़ जमीन पर फैला हुआ स्मार्ट सिटी का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में रोजाना सैकड़ों लोग घूमने, पिकनिक मनाने व व्यायाम करने के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की मांग बढ़ी, 15 फीसदी हो रहीं संचालित ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन पार्क में आने वाले लोगों को घूमने-फिरने के साथ प...