मेरठ, अप्रैल 19 -- शनिवार को खत्ता रोड ब्रह्मपुरी-माधवपुरम इलाके से भगवान परशुराम की छठवीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान पुष्प वर्षा कर लोगों ने उत्साह के साथ शौर्य शोभा यात्रा का स्वागत किया। खत्ता रोड जीबीआई पार्क से शौर्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य संयोजक मनीष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज को एकता के सूत्र में बांधने, भगवान परशुराम के साहस, त्याग और तपोमय जीवन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष निकाली जा रही है।भगवान परशुराम शौर्य शोभायाज्ञा में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, कमल दत्त शर्मा, संयुक्त व्यापार अध्यक्ष नवीन गुप्ता,...