मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- खतौली गुरुवार को विकास खंड क्षेत्र में आर्यन बैंक्वेट हाल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे 86 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। जिसमें 59 हिंदू तथा 27 मुस्लिम युवक-युवतियों ने नई जिंदगी की शुरुआत की। प्रभारी मंत्री एवं उप्र. के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि उप्र के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह करने का अवसर मिलता है। विकास खंड अधिकारी ज्योति बाला ने बताया कि इस योजना के अं...