मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- खतौली । नगर में बालाजी जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मीरापुर रोड स्थित राजेश फॉर्म से हुआ। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया गया, जिसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। यह यात्रा मीरापुर रोड से शुरू होकर जानसठ रोड, जानसठ तिराहा और जीटी रोड से होते हुए हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर (स्टाल) लगाए गए, जहां भक्तों के लिए पानी, शर्बत, फल और अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हनुमान मंदिर पहुंचने पर विशेष आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.