मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- रतनपुरी-खतौली थाना क्षेत्र में रविदास जयंती बडे ही धूमधाम से निकाली गई। खतौली में 21 जबकि रतनपुरी में 17 जगहों पर शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। डीजे की धुन पर युवा जमकर झूमते नजर आए जबकि झांकी में सविधान ओर संत रविदास महाराज की पूजा अर्चना की गई। कस्बे में शोभायात्रा में पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। युवा वर्ग के लोग डीजे पर जाति वाद के गाने बजा रहे थे। पुलिस ने मना किया तो नोकझोंक हुई। शोभायात्रा देवीदास से शुरू होकर पैठ बाजार,जीटी रोड,बंसत मोड, बडा बाजार से होते हुए वापस मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा के बाद प्रशाद का वितरण भी किया गया। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.