मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- नगर तथा देहात क्षेत्र में होली का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर रंग उड़ाया। नगर के विभिन्न मौहल्लों में लोग घरों से निकलकर सड़कों और गलियों में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते नजर आए। जगह-जगह डीजे और ढोल की थाप पर युवाओं ने नाचते-गाते हुए होली का आनंद लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पिचकारियों से एक-दूसरे पर रंग डालकर खूब मस्ती की। देहात क्षेत्र के गांवों में भी होली का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। ग्रामीणों ने सुबह मंदिरों में पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.