हापुड़, अगस्त 12 -- उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे गढ़ के गांव पावटी निवासी दो कांवडियां खतौली में आने के बाद लापता हो गए। परिवार के द्वारा तलाश किए जाने के बाद एक कावंड़िया सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिल गया है, जबकि दूसरे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। गांव निवासी राजीव और सतेंद्र सिंह गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गए थे। वहां से कांवड़ लेकर वह घर के लिए आ रहे थे। परिजन के अनुसार सात अगस्त तक दोनों से बात हुई और वह खतौली में होना बता रहे थे। उसके बाद जब वह शिवरात्रि पर घर नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- सांस की बीमारी भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले बुजुर्ग परिवार के लोगों ने उनको तलाश किया, जिसके बाद बुधवार को सतेंद्र सिंह खतौली के निकट हाईवे किनार...