मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- खतौली। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के विधायक को एक शिकायती पत्र दिया है। विधायक मदन भैया को दिए पत्र में बताया कि यह मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक और संकरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सड़क पर पांच बड़े स्कूल, कॉलेज और दो विवाह मंडप स्थित हैं, जिसके कारण यहाँ दिन-रात आवाजाही बनी रहती है। बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का मामला पिछले कई वर्षों से लटका हुआ है। मार्ग संकरा होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि खतौली और बुढ़ाना के बीच व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोग भी लंबे समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.