मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका बाजार की दुकानों को लेकर विवाद गहरा गया है। मोहल्ला मिठूलाल निवासी जमील अंसारी ने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि आवंटित दुकान संख्या 27 से 30 तक का रास्ता आज तक उपलब्ध नहीं कराया। जमील अंसारी का कहना है कि उच्च न्यायालय के समाधान निर्देशों के बावजूद पालिका प्रशासन कार्रवाई के बजाए उन्हें नोटिस भेजकर प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पांच मई को बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पर हमला कर गेट तोड़ दिया और कूड़ा फेंककर धमकी दी। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक रंजिश बताया और परिवार की सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय जांच के साथ दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- पांच रिटायर्ड जज, 11 आईएएस-आईपीएस भी नहीं हटवा पाए झोपड़ियां यह भी पढ़े...