मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- भुवनेश्वर, उड़ीसा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में जनपद मुजफ्फरनगर में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले भर के 25 थानों का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बता दें कि उड़ीसा में हजारों किसानों द्वारा करीब 165 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जा रही थी, जिसके समापन पर सोमवार को भुवनेश्वर में एक बड़ी पंचायत प्रस्तावित थी। इस पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को शामिल होना था, लेकिन उससे पहले ही भुवनेश्वर पुलिस ने उन्हें और उनके साथ पंचायत में शामिल होने जा रहे कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई की खबर जैसे ही मुजफ्फरनगर पहुंची, भाकियू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.