मथुरा, नवम्बर 19 -- खतौनी से नाम हटाये जाने से छाता तहसील का एक किसान परेशान है। छाता तहसील में किसान बच्चू निवासी तरौली जनूबी तहसील छाता अपनी नकल खतौनी में से नाम हटाए जाने के कारण न्याय पाने के लिए बुधवार को तहसील में पहुंचे। किसान ने तहसीलदार छाता से भू राजस्व रिकॉर्ड में वर्तमान स्थिति को जांचने और सही के लिए कहा और धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। नकल खतौनी में नाम न होने की वजह से किसान परेशान हैं। परेशान किसान और उसके साथ आए अधिवक्ता श्याम सिंह ने बताया कि छाता तहसील में ज्यादातर किसानों की खतौनी में गड़बड़ी के कारण किसानों की मुश्किल बढ़ रही है। ऐसे अनेकों किसान तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। राजस्व अधिकारी व कर्मचारी अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं। सब एक दूसरे को टाल देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.