गोरखपुर, मार्च 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खतौनी से नाम खारिज होने के बाद भी साढ़े छह लाख रुपये लेकर जमीन बेचने का मामला समाने आया है। एस‌एसपी के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी भीखम ने पुलिस को बताया कि गांव के संतोष चौधरी व अश्वनी ऊर्फ अंकुर व एम्स थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी मोहन ने ग्राम अहिरौली के गाटा संख्या 455व 456 रकबा 0.0608 के सह खातेदार व ग्राम टेल्हनापार निवासी महेश, देवनाथ व उर्मिला देवी से 27 फरवरी, 2024 को 5.40 लाख रुपया लेकर उनकी पत्नी लाखी देवी के नाम बैनामा कर दिया। बैनामा के लिखा पढी में 65 हज़ार रूपए खर्च हुआ। भीखम ने पुलिस को बताया विक्रेता महेश, देवनाथ व उर्मिला ने जमीन बेचने के लिए 5.40 लाख रुपए ले लिए। लेकिन बैनाम...