खतौनी में हो रही गड़बड़ियों को दूर करने के लिए सोलह को लगेगा कैंप
मुरादाबाद, जून 12 -- रियल टाइम खतौनी में खातेदारों के अंश निर्धारण, अंश संशोधन एवं नाम के अलावा बालदियत के नाम में मामूली त्रुटि की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार बिलारी ने 16 जून को विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। 16 जून को सबेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील सभागार कक्ष में कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खतौनी में लिपिकीय त्रुटि, नाम व अंश को सुधारने के लिए सभी लेखपाल राजस्व निरीक्षक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वह अपने क्षेत्र में खतौनी के सुधार के लिए प्रचार प्रचार भी करेंगे ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। सभी राजस्व निरीक्षक को लेखपालों को कैंप में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.