खतौनी में सुधार के नाम पर लेखपाल ने की वसूली
फतेहपुर, जून 11 -- बकेवर, संवाददाता। खतौनी में स्कूल का पुराना नाम दर्ज होने पर सुधार के लिए दौड़भाग करने वाले से लेखपाल ने रुपए की वसूली कर डाला। जिसको सुधारने का दावा करते हुए 1900 रुपये ऐंठने के आरोप लगे है। इसके बाद भी काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने अफसरों से उचित कार्रवाई की मांग रखी है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के देवमई ब्लाक के अलीखेड़ा मजरा भैंसौली गांव निवासी किशनलाल ने लेखपाल द्वारा वसूली किए जाने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि खतौनी में स्कूल का पुराना नाम दर्ज था, जिसे सुधरवाने के लिए उन्होंने लेखपाल से मुलाकात की और खतौनी में सुधार कराने की बात कही। जिसके एवज में 1900 रुपये की डिमांड रख दी। पीड़ित ने काम कराने की मजबूरी में रकम थमा दी। बताया कि मार्च माह में पैसा लिया। इसके बाद पीड़ित दौड़ता रहा लेकिन काम नहीं हो सका। जिस पर लेखपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.