खतौनी में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करने पर तहसील कर्मी सहित दो पर मुकदमा
आजमगढ़, सितम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। खतौनी में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने सदर तहसील में तैनात संविदा कर्मचारी सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विमला देवी पत्नी सुनील यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी खतौनी में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के अभय यादव का नाम चढ़ा दिया गया। इसके लिए तहसील के कंप्यूटर आपरेटर विवेक पाठक पर एक लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, विमला देवी ने 13 अक्टूबर 2015 को ग्राम सुरसी स्थित गाटा संख्या 213 की 42 कड़ी जमीन रामबिलास पुत्र दरबारी, निवासी सुरसी से खरीदी थी। बैनामे के बाद जमीन का नामांतरण भी हो गया था। महिला का कहना है कि इसके बाद उन्होंने उक्त जमीन पर भवन का निर्माण कर वहां निवास करना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उनकी जमीन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.