मऊ, मार्च 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा लखनी मुबारकपुर के हल्का लेखपाल पर ग्रामसभा निवासी एक व्यक्ति ने खतौनी में नाम सही करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। साथ ही 1500 रुपये लेने के बावजूद काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा को जांच सौंपी है। तहसील अंतर्गत लखनी मुबारकपुर निवासी राज बलम पुत्र स्व.गनेश ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्रामसभा स्थित मेरी भूमिधरी में मेरा नाम राज बलम के स्थान पर राजबल्लभ हो गया है। जिसे सही कराने के लिए मेरे द्वारा आनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 को कराया गया था। उसके बाद 14 दिसम्बर को लेखपाल से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.