खतौनी में नाम भिन्नता की समस्या दूर करने की लगाई गुहार
मऊ, मई 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न भागों से आए 140 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें से 20 शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण किया गया। भटिया निवासी एक पीड़ित ने खतौनी में नाम भिन्नता होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने शिकायतों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आए मामलों में 80 शिकायत राजस्व विभाग से, 60 शिकायत पुलिस, विकास, आपूर्ति आदि विभागों से रहा। शिकायत के क्रम में कमलसागर निवासी विवेक चौबे ने फरियाद किया कि डुमरी मामर्यादपुर में बैनामा शुदा जमीन लिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.