खतौनी में गड़बड़ी से अटकी गेहूं खरीद, किसानों ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पूरनपुर। गांवों में खतौनी में गड़बड़ी के चलते गेहूं खरीद प्रभावित हो रही है। इससे नाराज किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि तकनीकी त्रुटि के कारण उनकी उपज की खरीद नहीं हो पा रही, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार ग्राम पंचायत बैल्हा, बमनपुर, भागीरथ राघव पुरी और सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में भूदान यज्ञ समिति द्वारा वर्ष 1991 में कृषि योग्य भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे। एक-एक गाटे में 30 से 60 एकड़ भूमि दर्ज है, जिसमें 15 से 20 किसान एक साथ अंकित हैं। गेहूं विक्रय पंजीकरण के दौरान खतौनी में पूरे गाटे का रकबा दर्ज हो जाता है, जबकि नियमानुसार प्रत्येक किसान का केवल उसका हिस्सा ही दर्ज होना चाहिए। इस विसंगति के कारण मशीन पर डेटा मिलान नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.