खतौनी में कथित हेराफेरी कर जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप
पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। पैतृक भूमि की खतौनी में हेराफेरी कर महिला के हिस्से की जमीन हड़पने का प्रयास किया गया। कोर्ट के आदेश पर गजरौला पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन हलका लेखपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सुहास निवासी केसर जहां पत्नी साबिर खां ने कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि ग्राम सुहास स्थित गाटा संख्या 289 और रकबा 1.7810 हेक्टेयर भूमि के मूल मालिक चांद खां पुत्र अब्दुल्ला खां थे। वर्ष 1984 में चांद खां ने उक्त भूमि का आधा हिस्सा सूखे खां और इदरीश बेगम के पक्ष में विक्रय कर दिया था। बाद में चांद खां की मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र सूखे खां और मैकू खां वारिस के रूप में दर्ज हुए। सूखे खां के निधन के बाद वर्ष 2014 में उनकी पुत्री केसर जहां का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.