हरिद्वार, मई 27 -- खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य जल्द कराए जाने के विरोध में जनपद हरिद्वार की सभी तहसीलों के लेखपालों और कानूनगो ने मंगलवार को रुड़की में पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। तहसील के लेखपालों और कानूनगो के कार्य बहिष्कार में शामिल होने से तहसील में लोगों के तहसील से जुड़े कार्य नहीं हो पाए और तहसील में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने बताया कि खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य जल्द कराए जाने के विरोध में हरिद्वार जनपद की सभी तहसीलों के लेखपाल और कानूनगो रुड़की में पूर्ण कार्य बहिष्कार रहे। बताया कि लेखपालों पर दवाब बनाकर कम समय में खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य कराए जाने के काम का वह विरोध करते हैं। बताया कि कार्य बहिष्कार तीन दिनों तक जारी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.