प्रमुख संवाददाता, जुलाई 4 -- UP News : उत्तर प्रदेश में इन दिनों खतौनी दुरुस्तीकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य तो जमीन-जायजाद से जुड़े विवादों को खत्म करना है लेकिन खतौनी में अंश निर्धारण की गड़बड़ी परिवारों में कलह की वजह बन रही है। भाई-भाई में रार छिड़ गई है। प्रयागराज में चल रहे खतौनी दुरुस्तीकरण अभियान में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कई जगह लेखपालों ने जमीन इधर से उधर कर दी, जिससे एक भाई के हिस्से की जमीन दूसरे के खाते में दर्ज हो गई है। गलत अंश निर्धारण से तमाम समस्याएं खड़ी हो गई हैं। भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ गए हैं। कई लोग बैंक से लोन नहीं ले पा रहे क्योंकि रिकॉर्ड में हिस्सा कम दिख रहा है। खतौनी में गड़बड़ी के कारण वरासत, बंटवारा और खरीद-फरोख्त के मामले भी अटक रहे हैं। शिकायतें बढ़ने पर मामला डीएम मनीष...