चंदौली, मई 30 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी खरीफ सीजन में तहसील क्षेत्र की सभी चार सहकारी समितियों पर अब किसानों को खतौनी के आधार पर ही उर्वरक वितरित की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुधीर कुमार ने बताया कि पहले समिति के सदस्य किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अन्य खतौनी धारक किसानों को उर्वरक दिया जाएगा। कहा कि जिले से समितियों को जितना उर्वरक आवंटित होगा उसका वितरण निर्धारित नियमों के अनुसार कराया जाएगा।जनपद से क्षेत्र की राजस्व भूमि के अनुरूप ही उर्वरक का आवंटन होता है। जिससे गैर किसानों को उर्वरक वितरण कर पाने में काफी असुविधा होती है। किसी निजी उर्वरक विक्रेता को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष...