खतौनी की गड़बड़ियों को दूर करने को लगा कैंप
मुरादाबाद, जून 16 -- रियल टाइम खतौनी में खातेदारों के अंश निर्धारण, अंश संशोधन एवं नाम के अलावा बालदियत के नाम में मामूली त्रुटि की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार बिलारी के निर्देश पर मंगलवार को तहसील में कैंप का आयोजन हुआ। मंगलवार को सबेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील सभागार कक्ष में कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें खतौनी में लिपिकीय त्रुटि, नाम व अंश को सुधारने के लिए सभी लेखपाल राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। इस मौके पर भारी तादात में लोग कैंप में मौजूद रहे। जहां उन्होंने अपनी खतौनी आदि में चेक करने के बाद सुधार कराया। इससे पूर्व भी खतौनी में सुधार कार्यक्रम चला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.