फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर, संवाददाता।फॉर्मर रजिस्ट्री के दबाव में किसान की भागदौड़ बढ़ती जा रही है। खतौनी व आधार कार्ड में नामों की मिसमैचिंग से समस्या हो रही है। मात्रा व बिंदी में भी फर्क होने पर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। नतीजन रफ्तार को बढ़ाने के लिए अफसर सख्त हो गए हैं। पंचायत स्तर में सहायकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिले में कृषि विभाग के कागजों में 4.11 लाख किसानों का सत्यापन में 39 हजार को हटाया जा चुका है। वर्तमान में दर्ज 3.71 लाख किसानों के सापेक्ष 2.76 की फॉर्मर रजिस्ट्री हो पाई है। दो वर्षो से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के कड़े प्रयास बेमकसद साबित हुए। जिसकी रफ्तार बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों को शामिल करने के बाद भी हजारों किसानों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। सबसे बड़ी समस्या खतौनी और आधार कार्ड में मिसमैच नामों को ल...