अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में खतौनी एवं अन्य राजस्व अभिलेखों में सामने आ रही गड़बड़ियों को लेकर डीएम अविनाश कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरी राजस्व मशीनरी को जवाबदेह बना दिया है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में अभिलेखों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराएं। डीएम ने कहा कि खतौनी, खसरा, विरासत, नामांतरण, अंश निर्धारण एवं गाटा संख्या से संबंधित प्रविष्टियां पूरी तरह सही होना अनिवार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी फील्ड में जाकर स्थलीय जांच करें और शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि किस...