कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फिलहाल तो पेट्रोल-डीजल को लेकर कोई संकट नहीं है लेकिन जमाखोरी पर शिकंजा कसने की तैयारी है। एकसाथ बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लगाम लग सकती है। चूंकि किसानों को सिंचाई-जोताई के लिए डीजल की ज्यादा जरूरत होती है, ऐसे में उन्हें खतौनी देखकर डीजल दिए जाने की भी तैयारी है। युद्ध के चलते डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के बीच पेट्रोल व डीजल की जमाखोरी शुरू हो गई है। इसे रोकने के लिए प्रशासन और आपूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बिना गाड़ियों के बड़े पैमाने पर पेट्रोल व डीजल लेने वालों पर सख्ती की जाएगी। ऐसे लोगों को भारी मात्रा में खरीद का वाजिब कारण बताना होगा। इसी तरह अगर किसानों को ज्यादा डीजल चाहिए तो उन्हें अपनी खतौनी दिखानी होगी। सूत्रों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.