पिथौरागढ़, सितम्बर 8 -- संतोष, पिथौरागढ़। राकजूहा मंडप की छात्रा खतीजा का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। मंगलवार को प्रधानाचार्य शोभा उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में भी विद्यालय के कई छात्रों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। खतीजा का चयन होने पर शिक्षक भुवन चंद्र पांडेय, रमेश चंद्र जोशी, संगीता भैसोड़ा, राकेश पुरी, त्रिभुवन सिंह, गीता सहित अन्य विद्यालय स्टॉफ ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...