हजारीबाग, मई 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पुराने धरना स्थल के समीप अशोक राम की अध्यक्षता में खतियानी परिवार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोयले की भारी कमी है। पहले डिपो के माध्यम से कोयला उपलब्ध होता था, जिससे कई लोगों का रोजगार भी जुड़ा था, लेकिन अब डिपो समाप्त होने से व्यवसायियों के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि जंगलों से जलावन लकड़ी खत्म होने के कारण लोग गैस पर निर्भर हो गए हैं। वहीं बड़कागांव, केरेडारी और टंडवा क्षेत्र में एनटीपीसी द्वारा बड़े पैमाने पर कोयला खनन के बावजूद स्थानीय लोग वंचित हैं। बैठक में सांसद-विधायकों से डिपो पुनः शुरू करने की मांग की गई। मौके पर प्रवीण प्रसाद मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.